धनबाद, फरवरी 20 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। डीईओ धनबाद निशु कुमारी का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रातू रांची के प्राचार्य पद पर तबादला हो गया है। वहीं अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लोहरदगा (प्रतिनियुक्ति झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची) अभिषेक झा को स्थानांतरित कर धनबाद का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बुधवार को कई शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की है। डीईओ हजारीबाग को अपने कार्यों के अतिरिक्त क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग व प्राचार्य इंदिया गांधी आवासीय विद्यालय हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। धनबाद में काम करने का मौका मिला : डीईओ निशु कुमारी ने कहा कि धनबाद में काम करने का मौका मिला। स्कूलों में आधारभूत सुविधा बढ़ोतरी...