लोहरदगा, मई 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में मारवाड़ी युवा मंच अपनी जनसेवा और सहयोग को लेकर लगातार काम करती रही है। मंच के नए अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से अभिषेक पोद्दार मोनू को चयनित किया गया। निवर्तमान प्रांतीय संयोजक जय प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच संविधान के अनुसार अध्यक्ष का कार्यकाल मात्र दो वर्षों का ही होता है। प्रत्येक दो वर्ष उपरांत चुनाव करा कर नया अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। इस बार सर्वसम्मति से अभिषेक पोद्दार को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया।निवर्तमान अध्यक्ष चन्दन राजगढ़िया का कार्यकाल समाप्त हो गया। अभिषेक पोद्दार ने कोरोना काल में उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए मंच को अपना भरपूर सहयोग दिया था। आम लोगों की सेवा की थी। जिससे लोहरदगा शाखा को प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली थी। बहुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.