रांची, जून 19 -- रांची, संवाददाता। मनरेगा घोटाले की राशि की मनी लाउंड्रिंग करने में सहयोग करने में आरोपी अभिषेक झा की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर पीएमएलए कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जवाब देने के लिए समय की मांग की गई। इस पर अदालत ने समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 28 जून निर्धारित की है। अभिषेक झा ने मामले में अपने-आप को निर्दोष बताते हुए 17 जून को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। इसी मामले में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को 851 दिन जेल काटने पर जमानत मिली है। उनके मामले में ईडी सबूत पेश कर रही है। अभिषेक झा का रिकॉर्ड अलग कर दिया गया था, जिस कारण उन पर आरोप तय नहीं किया जा सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.