रांची, अगस्त 12 -- रांची। मनरेगा घोटाले की राशि की मनी लाउंड्रिंग करने में सहयोग करने में आरोपी अभिषेक झा की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर आगे की सुनवाई अब 21 अगस्त को होगी। पीएमएलए कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से समय लिया गया। जिस पर अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 21 अगस्त निर्धारित की है। वहीं इसी मामले में आरोपी इंजीनियर जय किशोर चौधरी की डिस्चार्ज याचिका पर 18 अगस्त को सुनवाई होगी। अभिषेक झा ने मामले में अपने आप को निर्दोष बताते हुए 17 जून को और इंजीनियर ने 15 जुलाई को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। मामले में आरोप तय किया जाना है। इसी मामले में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को 851 दिन जेल काटने पर जमानत मिली है। उनके मामले में ईडी सबूत पेश कर रही है। अभिषेक झा का रिकॉर्ड अलग कर दिया गया था, जिस कारण उन पर आरोप तय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.