काशीपुर, जनवरी 9 -- जसपुर। भाजपा नगराध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जिलाध्यक्ष मनोज पाल की सहमति पर युवा भाजपा नेता अभिषेक चौहान को नगर उपाध्यक्ष बनाया है। अभिषेक पूर्व में भी नगर मंडल कार्यकारिणी में रह चुके है। उनके उपाध्यक्ष बनने पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने उन्हे अपने कार्यालय पर बुलाकर मिठाई खिलाई और बधाई दी। साथ ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, राजुकमार सिंह, डॉ. एमपी सिंह, खड़क सिंह, रवि मणी, विशाल, विनोद प्रजापति, अंकुर सक्सेना, सिद्धार्थ सिंघल, अनिता, बीना नागर,उमा, ज्योति ने अभिषेक को भी बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...