अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़। आगरा रोड स्थित श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय कार्यक्रम हुए। पहले दिन कांवड़ सेवा के साथ भव्य भंडारा हुआ। भगवान शिव का दुग्धाभिषेक के साथ विवाह का आयोजन किया गया। इस मौके पर गोपालदास, हरीशचंद्र, प्रवीन, देवेश, गौरव, वरुण,सौरभ, निखिल, शिल्पा, रानी देवी, सोनम, उमाशंकर उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...