कटिहार, दिसम्बर 26 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के कई विद्यालयों में प्रीफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर निर्माण के लिए आवंटित राशि का मूल अभिश्रव अब तक जमा नहीं होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने सख्त रुख अपनाया है। डीईओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि प्रत्येक विद्यालय को प्रीफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर निर्माण हेतु पांच लाख रुपये की राशि आरटीजीएस व नेफ्ट के माध्यम से पूर्व में हस्तांतरित की गई थी। इसके बावजूद बार-बार स्मार पत्र भेजे जाने के बाद भी मूल अभिश्रव कार्यालय में जमा नहीं किया गया, जो कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। डीईओ ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित विद्यालय...