भदोही, फरवरी 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों में औचक निरीक्षण किए। निरीक्षण में साफ-सफाई संग अभिलेख प्रबंधन संग लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने को निर्देशित किए। डीएम के निरीक्षण से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान डीएम शैलेश कुमार कलक्ट्रेट परिसर स्थित पान थूकने के धब्बे, टूटी कुर्सी-कमेज, दीवारों एवं छतों पर जाले, कहीं-कहीं टूटा प्लास्टर तथ अग्नि शमन सिलेंडर की एक्सपायर अवधि पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किए कि शीघ्र ही समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। साथ ही बेहतर साफ-सफाई संग पेंटिंग कराने को निर्देशित किए। एडीएम न्यायिक कार्यालय, एसडीएम न्यायिक ज्ञानपुर कार्यालय निरीक्षण में पांच वर्ष से अधिक लंबित वादों की पत्राावलियो...