प्रयागराज, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग की ओर से महिला सशक्तीकरण के संदर्भ में नारी उत्थान विषयक दो दिवसीय अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन अभिलेखागार परिसर में किया गया। प्रदर्शनी में बाल विवाह संशोधन एक्ट 1938, पुत्रियों को संपत्ति में अधिकार देने संबंधी बिल का समर्थन 1934 व शिक्षा का अधिकार सहित कई अभिलेख प्रदर्शित किए गए। संयोजन प्राविधिक सहायक राकेश कुमार वर्मा का रहा। इस मौके पर पत्राचार अधिकारी रवींद्र नाथ व सीमा, श्याम सुंदर सिंह पटेल, पांडुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर, डॉ. योगिता राय, प्रियंका यादव, डॉ. स्मृति शुक्ला, हरिशचंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.