मोतिहारी, जनवरी 29 -- जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत राजस्व कर्मचारियों की मांगों पर लंबे समय से सुनवाई नहीं हो रही। संघ से जुड़े कर्मी अब सामूहिक हड़ताल की योजना बना रहे हैं। जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि संघ कई बार ज्ञापन सौंप चुका है। सरकार व जिला स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिले के करीब 400 कर्मियों ने बैठक कर अधिकारियों व सरकार को चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर विचार हो। अन्यथा, कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के अधिकतर कर्मचारी तीन से चार सौ किमी दूर से आकर नौकरी करते हैं। राजस्व महाअभियान के दौरान सुगौली में कर्मचारियों के साथ मारपीट की गयी। कर्मचारी का दोष इतना ही था कि वे किसी के पक्ष में काम करने से इंकार कर दिया। कर्मचारी का कोई सुनने वाला नहीं है। संबंधित अधिकारी भी अनुसना कर देते है...