कन्नौज, जनवरी 12 -- कन्नौज। जायद सीजन को लेकर कृषि विभाग ने मुस्तैदी बढ़ा दी। जिला कृषि अधिकारी ने खाद, बीज और कीटनाशक दुकानों पर छापा मार वहां जांच पड़ताल की। इस दौरान पांच विक्रेताओं को अभिलेख अधूरे पाए जाने पर नोटिस जारी किया है। जबकि दो दुकानों पर अनियमितता पाए जाने के चलते लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। जायद सीजन की शुरूआत में ही शासन ने किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराए जाने को लेकर कवायद तेज कर दी है। इसी के तहत सोमवार को जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने खाद, बीज और कीटनाशक दुकानों पर छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस दौरान बेलामऊ सरैंया में मान्या बीज भंडार और कृष्णा बीज भंडार के विक्रेता दुकान बंद कर चले गए। बताया कि उनसे संपर्क करने का प्रयास किया बावजूद इसके वह नहीं आए। इस पर लाइस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.