चित्रकूट, फरवरी 8 -- चित्रकूट, संवाददाता। सीडीओ डीपी पाल ने ब्लाक कार्यालय पहाडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में कार्यरत ब्लॉक मिशन मैनेजर को समयबद्ध रूप से सीसीएल किए जाने एवं कार्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश सीडीओ ने दिए। कहा कि कार्यालय में कहीं भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। ब्लाक कार्यालय परिसर में निर्मित आवासों की साफ-सफाई करने एवं परिसर को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण कराए जाने को खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कार्यालय में स्थापना से संबंधित रजिस्टर, सर्विस बुक, जीपीएफ पासबुक, आकस्मिक अवकाश रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका, वेतन वृद्धि पंजिका आदि का अवलोकन किया। आकस्मिक रूप से तीन कर्मचारियों की सर्विस बुक एवं जीपीएफ पासबुक चेक की। जिसमें प्रविष्टियां पूरी मिली। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.