लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- कलक्ट्रेट अभिलेखागार में पुरानी सीलिंग एक्ट से जुड़ी एक पत्रावली गायब हो गई है। मामला सामने आने पर सदर कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन अभिलेखपाल हरिसरन सिंह व उस समय कार्यरत अज्ञात अरेन्जर के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला वाद संख्या 68/43 गुरुदयाल सिंह व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश सरकार, धारा 11(2) सीलिंग एक्ट ग्राम घोला परगना पलिया से जुड़ा है। जिसका फैसला 07 जून 1982 को हुआ था। इस आदेश की प्रमाणित प्रति उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में दाखिल करने के लिए मांगी गई थी। जब अभिलेखागार में पत्रावली की तलाश कराई गई तो वह न फेहरिस्त में दर्ज मिली, न संरक्षित बस्तों में और न ही दशकों के अंदर-बाहर जिला आदान-प्रदान रजिस्टरों में उसका कोई उल्लेख मिला। जांच के दौरान 27 मई 2005 की एक प्रश्नोत्तरी सामने आई, जिसम...