वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने रविवार को पिंडरा तहसील के निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार में गंदगी और फाइल के रख-रखाव में खामी मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि जरूरी कागजात तो सीलन वाली जगह न रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी दोपहर में तहसील पहुंचे थे। यहां मुआयना रजिस्टर, कृषि एवं आवास रजिस्टर, पेशानी फाइल और नकल से संबंधित दस्तावेज को चेक किया। सीसीटीवी कैमरों से चेक करवाया। तहसील परिसर की साफ-सफाई, लम्बे समय अटके मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम ने कार्यालय और आवासीय भवनों की छत की वाले पानी के रिसाव को दुरुस्त कराने, नाली की मरम्मत और खराब हैंडपंप को रीबोर कराने का एसडीएम को निर्देश दिया। तहसीलदार न्यायालय में रजिस्ट्रार ऑफिस से आने वाले मामलों, एक से तीन साल और इससे ऊपर के धारा-34 और धारा-67 के माम...