गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। योगीराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र का संचालन गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने निजी हाथों में सौंप दिया है। मंगलवार की शाम 06 बजे उद्घाटन समारोह भजन संध्या से होगा। प्रसिद्ध गायिका 'हर-हर शंभू' फेम अभिलिप्सा पांडा भजन प्रस्तुत करेंगी। इस समारोह का निमंत्रण लेकर सोमवार को शिवभक्त रोबोट भक्ति संध्या का निमंत्रण लेकर जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन से मिला। रोबोट बरामदे से चल कर फर्स्ट फ्लोर पर आनंद वर्द्धन के कार्यालय में गया। सबसे पहले रोबोट ने उनका अभिवादन किया, फिर हाथ मिलाया, बैठकर नमस्ते किया और दंडवत होकर निमंत्रण पत्र सौंपा। व्रैपी फ्रैपी हास्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शिवम सिंह भी रोबेट के साथ पहुंचे थे। रोबेट के सिर पर रुद्राक्ष की माला भी थी। इस दौरान रोबोट कौतुहल का केंद्र...