मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अभियोजन पदाधिकारी प्रकाश कुमार रंजन को शनिवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने प्रशस्ति पत्र दिया। शराब व आर्म्स एक्ट के 25 वर्ष पुराने मामले का निष्पादन कराने व दोषी पुरानी धर्मशाला चौक निवासी कमल राय को एक वर्ष की सजा दिलाने पर उन्हें यह सम्मान मिला। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन में हुआ। वहीं, मुख्य अभियोजक मनोज कुमार, सत्येंद्र प्रसाद, शिवमुनी राम, संजय गुप्ता, सिकंदर कुमार, रंजीत कुमार, अभिलाषा सिंह व विशाखा रंजन ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...