लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- जिले के बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के मामले में मंगलवार सुनवाई थी।अभियोजन ने अपने 42वें गवाह के रूप में गुरमीत सिंह के बयान दर्ज कराये। बचाव पक्ष ने गवाह से जिरह की। लेकिन जिरह पूरी नहीं हो पायी। इसलिए मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे देवेन्द्रनाथ सिंह ने जिरह जारी करते हुए शेष जिरह के लिये 28 जनवरी की तारीख नियत कर दी। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी कांड में हुई चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में मंगलवार को सुनवाई थी। मामला अभियोजन की गवाही में चल रहा है। मंगलवार को अभियोजन ने अपने 42वें गवाह के रू...