लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 10 -- जिले के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र समेत 13 आरोपियों के मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। अभियोजन ने अपने 36वें गवाह के रूप में उत्तराखंड के डॉक्टर चीमा के बयान दर्ज कराए। गवाह के बयान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दर्ज कराए गए। बचाव पक्ष ने गवाह से जिरह भी की। बयान दर्ज होने के बाद मामले की सुनवाई कर रहे अपर जिला जज (एडीजे) देवेन्द्रनाथ सिंह ने अगली सुनवाई को 16 दिसंबर की तारीख नियत कर दी। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि चार वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी कांड में चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्र समेत 14 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में मंगलव...