दरभंगा, फरवरी 9 -- दरभंगा। दरभंगा शहर में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या की लोमहर्षक घटना को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी ने रविवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी से बात की। नगर विधायक ने उनसे अनुरोध किया कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर अभियुक्त को शीघ्र से शीघ्र सजा दी जाए। श्री सरावगी ने इस मामले में दरभंगा के एसएसपी से भी बात कर पूरे मामले की जानकाली ली तथा इस दिशा में शीघ्रता से कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कही। इस नृशंस घटना पर नगर विधायक ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दोषी को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.