फिरोजाबाद, जनवरी 1 -- थाना रसूलपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार थाना रसूलपुर पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान जानकारी मिलने पर नई बस्ती खंजापुर रेलवे लाइन के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त का नाम दीपक पुत्र राधेश्याम निवासी चक्की वाली गली सती नगर आसफाबाद थाना रसूलपुर बताया है। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...