बेगुसराय, फरवरी 15 -- नावकोठी। स्थानीय पुलिस ने पहसारा गांव में छापेमारी कर एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर हाजीपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रामनरेश सिंह का पुत्र सुजीत कुमार है जो वर्ष 2016 में हुई एक सड़क दुर्घटना के मामले में नामजद था। मामला दर्ज होने के बाद से वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। लगातार गैरहाजिर रहने के कारण न्यायालय ने उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। इस गिरफ्तारी में एसआई पूनम कुमारी साहा, विश्वजीत कुमार, रंजीत कुमार, हाजीपुर पुलिस के अधिकारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.