जौनपुर, फरवरी 23 -- नौपेड़वा। बक्शा पुलिस ने विवेचना में सहयोग न करने पर आरोपी निलेश यादव के घर नोटिस चस्पा किया है। आरोपी को सोमवार 23 फरवरी तक थाने में पेश होने का निर्देश दिया गया है। थाना क्षेत्र के बेल्छा गांव निवासी निलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पत्रकार के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में मुकदमा दर्ज है। विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक तथा फतेहगंज चौकी प्रभारी सकलदीप सिंह ने आरोपी के घर नोटिस चस्पा करते हुए उसे हाजिर होने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...