सहरसा, फरवरी 23 -- सहरसा, नगर संवाददाता छात्र हत्या मामले में गिरफ्तार सिमराहा निवासी पवन ठाकुर के खिलाफ पतरघट थाना में रिपोर्ट दर्ज किया गया।अप्राथमिकी अभियुक्त पवन ठाकुर को उसके ननिहाल रोहियार ठाकुर टोला थाना मानसी जिला खगडिया से गिरफतार किया गया था। जिसकी निशानदेही पर घटना में शामिल कासनगर निवासी सुरज कुमार, बसनही निवासी ललटु कुमार की गिरफतारी के लिए सुरज के फुफेरी बहन के ससुराल पुरैनी घर पर छापामारी किया गया।लेकिन दोनों मक्का के खेत में घुसकर भागने में सफल रहा।पुलिस जब पतरघट थाना अंतर्गत धबौली गांव के समीप पहुंची तो पवन ठाकुर बोला कि मुझे शौच करने जाना है।उसके जिद करने पर धबौली मोड़ के पास सड़क किनारे सुनसान जगह पर बगीचा के पास गाड़ी रोका गया।जिस दौरान वह चकमा देकर भागने लगा।लेकिन पुलिस द्वारा मुस्तैदी साथ अभियुक्त को काफी दूर तक खदेड...