जमुई, नवम्बर 17 -- झाझा,निज संवाददाता झाझा पुलिस की टीम पर कुछेक मनबढ़ू ग्रामीणों के एक हुजूम द्वारा जानलेवा हमला कर दिए जाने एवं पुलिस द्वारा धरे गए एक अभियुक्त को बलात छुड़ा लेने की फिर एक घटना सामने आई है। इसके नतीजे में पुलिस को ़जान बचाकर खाली हाथ लौटने पर मजबूर होना पड़ा। बताया गया कि भाला,लाठी आदि से किए गए हमले में कुछ पुलिस वाले चोटिल भी हो गए हैं। मामले को ले झाझा पुलिस ने अपने एसआई दीपक कुमार के आवेदन के आधार पर पन्ना गांव के अजय यादव एवं टुन्नी व विनोद यादव नामक तीन नामजद एवं 25-30 अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उसे सूचना मिली थी कि झाझा थाना कांड सं.462/25 समेत अन्य गंभीर आपराधिक कांडों में फिरार चल रहा झाझा थाना के बंजामा गांव का पैरू यादव उर्फ गुरूजी नामक आरोपी झाझा के पन्ना गां...