कटिहार, फरवरी 15 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि भीतर के मोहल्ले तथा गली तो दूर मुख्य सड़क के किनारे बनाए गए नाले पर भी स्लैब नहीं है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 अनाथालय रोड में सड़क किनारे बना नाला ही बिना ढ़क्कन का है। नाला पर स्लैब नहीं होने के कारण नाला कूड़ा कचरा फेंकने के उपयोग में किया जाता है। इस कारण नाला की जाम रहने के कारण बरसात के मौसम में जल निकासी नहीं होने से लोगों को जलजमाव की स्थिति का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला पर स्लैब लगाने को लेकर कई बार नगर निगम का ध्यान आकृष्ट कराया गया। अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हो पाई है। स्थानीय निवासी धनंजय चौधरी, संजय केसरी, दीपक पोद्दार, कमल दास, कृष्ण कौशिक आदि ने कहा कि नाला खुला रहने के कारण कभी छोटे बच्चे, बाइक चालक गिरकर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। यह मु...