कटिहार, फरवरी 11 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के आबादपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 में गांव में खुला नाला दे रहा है हादसे को दस्तक। खुले नाले की वजह से कभी भी हादसा हो सकता है। बता दें कि लगभग आठ वर्ष पूर्व निर्मित नाले पर अब तक ढक्कन नहीं लगने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खुले नाले के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। बरसात के मौसम में नाले में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द नाले पर ढक्कन लगवाया जाएगा। इस संबंध में कई बार पंचायत के मुखिया शहनाज अजीजी ने कहा कि पूर्व मुखिया के द्वारा आठ वर्ष पूर्व आए आवंटन पर मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.