कटिहार, फरवरी 4 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के वार्ड संख्या 2 अंतर्गत ग्राम बिशनपुर में नाले पर ढक्कन नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। खुले नाले से कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नाला आबादी क्षेत्र में स्थित है, जहां से बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों का प्रतिदिन आना-जाना होता है। नाले पर ढक्कन नहीं रहने के कारण हमेशा खतरा बना रहता है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है। यह योजना 15वीं वित्त योजना के तहत नाला निर्माण कराया गया था। इस संबंध में पंचायत के मुखिया तबस्सुम आरा ने कहा कि पूर्व मुखिया के द्वारा 15वीं वित्त योजना के तहत नाला निर्माण कराया गया था जिसमें नल के ऊ...