हाथरस, जनवरी 26 -- हाथरस। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सुस्त होने के साथ ही अतिक्रमणकारी सक्रिय हो गए हैं। खासतौर पर शहर के अंदर के बाजारों में अतिक्रमण की समस्या जस की तस दिखाई दे रही है। जिसके चलते राहगीरों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अंदर के बाजारों से लेकर आगरा-अलीगढ़, मथुरा-बरेली मार्ग पर कई सालों से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क और फुटपाथ पर कई-कई फीट तक कच्चे-पक्के अतिक्रमण कर कब्जा जमाया गया है। जिसके चलते बाजारों में जाम की समस्या बनी रहती है। जाम लगने की वजह से राहगीरों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीते दिनों नगर पालिका परिषद द्वारा प्रशासन और पुलिसबल के सहयोग से शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.