बरेली, फरवरी 10 -- आंवला। नगर पालिका के अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू करने से पहले ही दुकानदारों ने अपना सामान हटा लिया, जिससे सोमवार को टीम को अभियान के दौरान कहीं भी अवैध कब्जा नहीं मिला। इससे सड़कों पर यातायात सामान्य रहा। सोमवार सुबह नगर पालिका की टीम रोडवेज बस स्टैंड, रामनगर रोड, स्टेट बैंक, घेर अन्नू खां में कार्रवाई के लिए निकली। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व सूचना के कारण व्यापारियों ने पहले ही अपने अतिक्रमण हटा लिए। व्यवस्था बना ली थी, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति नहीं रही। अभियान के दौरान किसी भी दुकानदार पर दंडात्मक कार्रवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। भले ही व्यापारियों ने सामान अंदर कर लिया हो, लेकिन प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे रखे दुकानों के साइन बोर्ड और होर्डिंग्स अब भी जाम का कारण बने हुए हैं। नागरिकों ने पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.