गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अभियान रूम थिएटर में विशेष मोनोलॉग अभिनय प्रदर्शन आयोजित हुआ, जिसमें 19 कलाकारों ने अपने संवादों का प्रभावी मंचन किया। इसका उद्देश्य अभिनेता की कल्पनाशक्ति को विकसित करना और संवादों में छिपी भावनाओं को सजीव बनाना था। इस कार्यक्रम में एफटीआई के छात्र अफ़्फ़ान नवाब और प्राणेश कुमार ने प्रशिक्षण दिया, जो पूर्व में अभियान थिएटर ग्रुप के सदस्य रहे हैं। प्रस्तुति में सामाजिक मुद्दों, हास्य और व्यक्तिगत संघर्षों पर आधारित मोनोलॉग प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मनीष, वैदेही, कनक, आदित्य सहित 19 कलाकारों ने भाग लिया। एनएसडी की पूर्व छात्रा दीक्षा तिवारी भी उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.