देवरिया, अप्रैल 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। शुक्रवार को यातायात पुलिस व सहायक संभागीय अधिकारी ने संयुक्त रूप से शहर में अभियान चलाकर वाहन चेकिंग की। इस दौरान 11 ई-रिक्शा को पुलिस ने सीज कर दिया। ई-रिक्शा के सीज होने के बाद वाहन चालकों में खलबली मच गई। दोपहर को यातायात प्रभारी गुलाब सिंह व सहायक संभागीय अधिकारी आशुतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की। तेज रफ्तार वाहन, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन, बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 67 वाहनों का पुलिस ने ई-चालान किया। जबकि 11 ई-रिक्शा को सीज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...