अलीगढ़, जुलाई 18 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सम्भागीय परिवहन विभाग ने जुलाई माह में स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर जांच की तो कई वाहनों में फिटनेस की कमी पाई गई। इस पर अधिकारियों ने कार्रवाई कर चालान के साथ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की। साथ ही वाहनों को सीज भी किया गया। आरटीओ ने एक जुलाई से 15 जुलाई तक अभियान शुरु किया। शहर के नामचीन स्कूलों के साथ सभी स्कूलों के वाहनों की जांच की गई। विभाग ने कुल 1072 वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान फिटनेस फेल 15 वाहनों को तत्काल सीज किया गया। इसके साथ 94 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 1.78 लाख का जुर्माना भी वसूला गया। आरटीओ प्रशासन दीपक कुमार शाह ने बताया कि 15 जुलाई तक अभियान चलाया गया था। इसके बाद यदि 45 दिन तक वाहनों को नहीं छुड़ाया जाता है तो वाहनों को नियमानुसार नीलाम किया जाएगा। च...