कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर देहात। जनपद में हादसों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान व बडे़ पैमाने पर वाहनों के चालान के बाद भी यातायात नियमों की अनदेखी व चालकों की मनमानी पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिसव परिवहन विभाग की ओर सेचलाएजा रहे अभियान में 105 वाहनों का वलान किया गया। इसमें बिना फिटनेस के 6, बिना हेलमेट के 52, ओवरलोडिंग में 3, बिना रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप वाले17 व बिना नंबर प्लेट वाले 23वाहनों के अलावा अनधिकृत रूप से चल रही 2 बसों का चालान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...