किशनगंज, फरवरी 23 -- पौआखाली, एक संवाददाता। रविवार को जियापोखर और पौआखाली थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान 22 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आम लोगों को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति के प्रति जांगरूक किया जा रहा है। जियापोखर थाना परिसर और आसपास के इलाकों में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। वहीं पौआखाली थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने आम नागरिकों से सुरक्षित ड्राइविंग करने और नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान के दौरान बैनर और पोस्टर के माध्यम से "वाहन धीमा चलाएं, अपना कीमती जीवन बचाएं" जैसे संदेश प्रसारित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेज रफ्तार, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ह...