बस्ती, नवम्बर 25 -- बस्ती। यातायात माह नवम्बर के तहत जिले में जारी अभियान के तहत सोमवार को टीम ने टोल प्लाजा, पटेल चौक हड़िया, मनौरी सहित प्रमुख चौराहों व तिराहों पर वाहनों की जांच की। साथ ही दुबौलिया समेत अन्य थानाक्षेत्रों में भी चेकिंग अभियान चला। टीएसआई अवधेश तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 712 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर कुल 7 लाख 32 हजार 500 रुपये का चालान किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...