नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 17 से 22 मार्च तक जारी रहेगा, जिसमें उन सभी बच्चों को टीका लगाया जाएगा जो अब तक छूट गए हैं। इसका उद्देश्य छूटे हुए, ड्रॉपआउट, टीकाकरण से इनकार करने वाले, घुमंतू समुदायों और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के बच्चों तक पहुंच बनाना है। सरकार ने सभी माता-पिता से अपील की है कि वे अपने बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम का पालन करें और उन्हें घातक बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीके लगवाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.