चंदौली, जनवरी 3 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया-चकिया मार्ग पर सड़क किनारे हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लगाए गए ट्री गार्ड और उनमें रोपे गए पौधे आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर किए गए पौधरोपण अभियान की जमीनी हकीकत बेहद निराशाजनक नजर आ रही है। इस मार्ग पर जगह-जगह लगाए गए ट्री गार्ड कई स्थानों पर टूट चुके हैं, जबकि अधिकांश ट्री गार्डों में लगाए गए पौधे पूरी तरह सूख चुके हैं। कई स्थानों पर तो पौधों का नामोनिशान तक नहीं बचा है, केवल ईंटों से बना ट्री गार्ड नजर आ रहा है। यह पूरा नजारा संबंधित विभाग की घोर लापरवाही को उजागर कर रहा है। करोड़े खर्च के बाद भी स्थित जस की तस बनी हुई। पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को चकिया मार्ग की हरियाली पलिता लगा रही है। मजेदार बात यह है कि कोई भी अधिकारी इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.