अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जनपद में सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया गया है। अभियान के तहत लोगों में जागरूकता लाई जा रही है। इस माह को जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाए जाने के निर्देश है। इस क्रम में बुधवार को टीम ने लोगों को राहवीर योजना की जानकारी दी। अभियान के सातवें दिन टीम ने जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपो पर नो हेलमेट, नो फ्यूल के बारे में अभियान चलाया गया, जिसके तहत दुपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया कि बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चालकों को और बिना सीटबेल्ट के चार पहिया वाहन चालकों को फ्यूल की आपूर्ति न की जाए। अभियान के दौरान आम जनमानस और वाहन चालकों को राहवीर...