औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- समकालीन अभियान के तहत कुटुंबा पुलिस ने थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के दो वांरंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान धीरेंद्र पासवान और तिलेश्वर पासवान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...