मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- बंदरा। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को अभियान बसेरा टू के तहत पिरापुर के भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा दिया गया। सीओ अंकुर राय ने बताया कि पिरापुर पंचायत के 26 परिवारों को पर्चा दिया गया है। इससे स्थाई रूप से अपना आशियाना बना सकेंगे। शेष भूमिहीन लोगों को चिह्नित कर उन्हें शीघ्र जमीन मुहैया कराया जाएगा। जमीन उपलब्ध कराने का यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलता रहेगा। भूखंड के लिए भूमिहीन परिवार खुद भी अपने अंचल कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर क्रियान्वयन समिति के सदस्य और प्रखंड व अंचलकर्मी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.