पलामू, फरवरी 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के झारखंड स्वास्थ्य निदेशक ने सभी सिविल सर्जन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बिना अनुमति के प्रतिनियुक्ति किए गए कर्मियों के आदेश को तत्काल रद्द करने का निर्देश दिया है। निदेशक के पत्र में यह उल्लेख है कि उन्हें सूचना मिल रही है कि जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई और प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कर्मियों को सिविल सर्जन अपने स्तर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनुमति बिना पदस्थापित स्थल से दूसरे जगह प्रतिनियोजित कर रहे है जो नियम विरुद्ध है। हालांकि पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें वैसी कोई सूचना प्राप्त नहीं है। कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.