मुंगेर, मार्च 22 -- मुंगेर, निज संवाददाता । नगर निगम द्वारा शहर की मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर किए जा रहे लगातार प्रचार प्रसार के बाद शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दरम्यान फुटकर दुकानदारों के आंशिक विरोध के बावजूद कोतवाल राजीव तिवारी और नगर निगम प्रशासन के सख्त रवैया के बीच एक नंबर ट्रैफिक से राजीव गांधी चौक तक अभियान चलाकर मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण के कारण 20 फीट दिखने वाली सड़क अभियान के बाद 40 फीट चौड़ी दिखने लगी। अतिक्रमण अभियान एक नंबर ट्रैफिक से आरंभ हुआ। जहां सड़क किनारे फल व सब्जी बिक्रेता दुकानदारों के आंशिक विरोध के बीच कोतवाल ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए काफी मात्रा में सड़क किनारे से फल सब्जी व बांस बल्ला तथा चौकी को सफाई कर्मियो के सहयोग से जब्त कराया। एक मिठाई दुकानदार द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.