सुल्तानपुर, फरवरी 19 -- सुलतानपुर,संवाददाता। शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को दरिपुर से बाधमंडी और गोलाघाट स्थित डीएम आवास और नगर कोतवाली तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अभियान असर जीआईसी की दीवार से सटकर कब्जा करके बनाई गई दुकानों पर नहीं दिखा। अभियान के दौरान और बाद भी दुकानें वैसे ही बरकरार हैं। नगर पालिका ईओ लाल चन्द्र सरोज ने पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों और फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान की शुरूआत गोलाघाट जिलाधिकारी आवास गोलाघाट से नगर कोतवाली तक चला। लेकिन सदर तहसील के बगल जीआईसी की दीवार पर कब्जा कर सजाई गई एक भी दुकानें नहीं हटी। जिससे दुकानें जस की तस नजर आई। सिर्फ होडिंग व पटरियों पर छूटे सामान को जब्त करते नजर आई। लगातार चेतावनी देने के बाद भी द...