फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- थाना एएचटी पुलिस व श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में बालश्रम बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन रोकथाम अभियान चलाया। श्रम परिवर्तन अधिकारी विवेक कुमार त्रिवेदी, विनीत त्रिपाठी श्रम निरीक्षक अधिकारी थानाध्यक्ष विपिन कुमार थाना एएचटी ने अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने हाइवे व स्टेशन रोड पर स्थित होटलों ढ़ाबा दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों से 7 बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया। रेस्क्यू किए बच्चों को परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया। नियोक्ताओं को नोटिस देते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...