भदोही, दिसम्बर 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में 31 दिवसीय टीका उत्सव अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान में छूटे पांच साल तक के 11 हजार 829 बच्चों को पेंटाप एमआर का टीका उत्सव के तहत लगाया जाएगा। बता दें कि जिले में 14 सौ आशाकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को चिह्नित करेंगी। इसकी सूचना एएनएम को देंगी। एएनएम बच्चों को टीका लगाएंगी। उसकी रिपोर्ट विभागीय पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। सीएमओ डा. एसके चक ने बताया कि जिले में अप्रैल से 30 नवंबर तक टीकाकरण अभियान चलाया गया था। 63732 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य था। अभियान के दौरान 51903 बच्चों का टीका लगाया गया था। 11829 बच्चे टीका से वंचित रह गए थे। अभियान के दौरान ये बच्चे घर पर नहीं मिले थे। अब इन्हें टीका उत्सव के तहत टीका लगाया जाएगा। माइक्रो प्लान के अनुसार ही टीकाकरण होगा। डिप्थीरिया, टे...