फिरोजाबाद, सितम्बर 14 -- शहर में आम जनता को परेशान कर रहे बंदरों के पकड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। नगर आयुक्त के निर्देश पर रविवार को अभियान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया जिसके तहत 75 बंदर पकड़े गए। एसएफआई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त ऋषिराज के निर्देश पर यह अभियान सरस्वतीनगर, विभवनगर, दखल एवं आर्य नगर क्षेत्र में चला। टीम ने 75 बंदर पकड़ने में सफलता हासिल की। सभी बंदरो को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही शहर की सीमा से बाहर जंगल में छोड़ दिया गया। अभियान सोमवार को भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा है कि जिस भी क्षेत्र में बंदरों की समस्या है, वहां के लोग तत्काल नगर निगम में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...