सीवान, फरवरी 13 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मानव तस्करी व अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़हरिया थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। वहीं, इस मामले में तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार भी किया गया है। तीनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मुक्त कराई गई लड़कियों में दो पश्चिम बंगाल व एक पंजाब की रहने वाली है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के निदिया जिले के नाकसिपारा थाना क्षेत्र के गोपालपुर के ओसमन शेख, ताहेरपुर थाना क्षेत्र के भादुड़ी की तोपाश बाला व खगड़िया जिले के खगड़िया निवासी करण कुमार सोनी को मानव तस्करी एवं शोषण में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में महिला थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा...