आरा, दिसम्बर 31 -- प्रखंड में आरटीपीएस काउंटर पर भी आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है पीरो, संवाद सूत्र अनुमंडल के चरपोखरी में जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बैठक की। इसमें अभियान चलाकर जरूरतमंदों का राशन कार्ड बनाने का टास्क सौंपा। गरीब, वृद्ध , असहाय, विधवा और दिव्यांग लोगों का नाम ज्यादा से ज्यादा जुड़वाने हेतु प्रत्येक विक्रेता को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। राशन कार्डधारी लाभुकों का इकेवाईसी करने का फरमान जारी किया। साथ ही जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को पूरी मात्रा में खाद्यान्न लाभुकों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं से कहा कि राशन कार्ड के लिए जो ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं, अनुमंडल कार्यालय आने पर राशन कार्ड का ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा। प्रखंड में आरटीपीएस काउ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.