कन्नौज, अप्रैल 20 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर में होर्डिंग से सड़के पटी पड़ी हैं। अवैध तरीके से लगाई गई होर्डिंग हटाने के लिए पालिका प्रशासन ने अभियान चलाया। नगर के जीटी रोड, तिर्वा रोड समेत प्रमुख स्थानों पर बिजली के पोल व सार्वजनिक स्थानो पर होर्डिंग लगी हुई हैं। जिससे यातायात में असुविधा भी होती है। पालिका ने कई बार अवैध होर्डिंग के लिए चेतावनी भी जारी की। इसके बाद भी होर्डिंग हटाने की बात को दूर, लोग लगातार लगा रहे हैं। ऐसा लगता है कि नगर में होर्डिंग लगाने की होड़ लगी हो। इस पर नगर पालिका ईओ अनिल कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने होर्डिंग हटाओ अभियान के लिए पालिका कर्मियों की टीम बनाई। रविवार को पालिका कर्मियों की टीम ने नगर में होर्डिंग हटाओ अभियान चलाया। ईओ ने बताया कि पुनः होर्डिंग लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्त...