भागलपुर, जनवरी 30 -- विभागीय निर्देशानुसार नप सुल्तानगंज की ओर से अब्जूगंज चौक से लेकर थाना रोड होते हुए स्टेशन रोड, सदर रोड एवं घाट रोड में सड़क के दोनों किनारे अवैध बैनर पोस्टर होर्डिंग्स को हटाने का अभियान चलाया गया। साथ ही सड़क के किनारे दोनों तरफ अतिक्रमण भी हटाया गया। वहीं नप सुल्तानगंज को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक की रोकथाम के लिए 125 दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान 1.5 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त करते हुए 5100 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...